Folk Geet lyrics - Are Aajahun Ram Ji Janakapur Chalale | अरे आजहुँ राम जी जनकपुर चलले | Bhojpuri Lok Geet

In this gari, it is said that today Ram Ji has come to Janakpur and the whole world has come to see him. The woman says, "The gold outpost is laid in the courtyard and the old clothes have been removed. The ring is adorning her ten fingers and the cuckoo is singing her song. In the courtyard, they are seated. VAIJANTI garland graces around his neck. There is Pitambar on the head and body and there is a bow in the service of the Guru. "After this Sakhiya sings Gari and says," O, Rama! is your mother Kaushalya, she has gone to Janaka's house. Your sister is Subhadra who has escaped with Arjun. Your Aunt is Kunti who is the wife of five husbands. Your father Dasharatha has 100 wives and all of them are characterless. They all need food to sleep on Janak Ji's bed. SHAKHIYA will also be given gari to them. "

Folk Geet lyrics - Are Aajahun Ram Ji Janakapur Chalale

Here are the lyrics of the "Are Aajahun Ram Ji Janakapur Chalale" Bhojpuri folk Song.


- मन मेल गारी -


अरे आजहुँ राम जी जनकपुर चलले,
                                देखन आई सारी दुनिया, कि हाँ जी ...
अरे सोने के चउकी आँगन माहि डासी,
                            छाड़िन वस्त्र उतारी, कि हाँ जी ...
अरे दस अँगुरी दस सोहे मुदरिका,
                                कोईलरि रचेली धमारी, कि हाँ जी ...
अरे अगँना राम राजा बइठे आसानवा,
                                उर बयजन्ती के माला, कि हाँ जी ...
अरे सीर सोभे तन पीत पीताम्बर,
                                गुरु के चरन सीर लाई, कि हाँ जी ...
अरे जो हो लला तोरे माता कोसिला,
                                जनकहि भवन सिधारी, कि हाँ जी ...
अरे जो हो लला तोरी बहिनी सुभद्रा,
                               अरजुन संग बलजोरी, कि हाँ जी ...
अरे जो हो लला तोरी बुआ हई कुन्ती,
                                    ऊहो बाड़ी पाँच भतारी, कि हाँ जी ... 
अरे एक राजा पति जी के सई-सई रनिया,
                              ओहू में ऐगो परनारी, कि हाँ जी ...
अरे सुते के देवो जनक जी के सेजिया,
                                        सखी सभ, गाई दीहे गारी, कि हाँ जी ...।


शब्दार्थ :

1. छाड़िन = पुराना
2. मुदरिका = अंगूठी 
3. सिधारी = जाती है 

भावार्थ :

इस गारी में कहा जाता है कि आज राम जी जनकपुर में आए हैं और सारी दुनिया उनको देखने के लिए उपस्थित हुई है। नारी कहती है कि, " सोने की चौकी आंगन में बिछायी गयी है और पुराने कपड़ों को हटा दिया गया है। उनके दसों उंगली में अंगूठी शोभा दे रही है और कोयल अपना गाना गा रही है। आंगन में वे बैठे हैं। उनके गले में वैजन्ती की माला सोभा दे रही है। सिर पर और तन पर पीताम्बर है और गुरु की सेवा में नतमस्तक है। " इसके बाद सखियाँ गारी गाती हैं और कहती हैं, "ए राम तुम्हारी माता कौशल्या है, वह जनक के घर में चली गई हैं। तुम्हारी बहन सुभद्रा है जो अर्जुन के साथ निकल चुकी हैं। तुम्हारी फुआ कुन्ती है जो पांच पतियों की पत्नी है। तुम्हारे पिता दशरथ की तो 100 पत्नियां हैं और सब के सब चरित्रहीन हैं। उन सबको जनक जी के बिस्तर पर सोने के लिए भोजन चाहिए। उनको भी सखियां गारी देंगी। "



[Treditional Tune of this Song]


Subscribe to Us on YouTube






Post a Comment

0 Comments